mdhumkkhiyon-kii-khaanii
द्वारा: Christopher M. Jernigan
चित्रित द्वारा: Sabine Deviche
अनुवादित द्वारा: Prashant Waiker

जानने के लिए शब्दों को दिखाएं / छुपाएं

कुशल (Efficient): समय या ऊर्जा बर्बाद किए बिना कोई कार्य करना।

छत्ता (Hive): मधुमखियों का घर जहाँ वे रहती है, खाना जमा करके रखती है और छोटे बच्चों को पालती है |

परागण (Pollinate): एक फूल के पराग को फूल के पुरुष घटक से मादा घटक में ले जाने की प्रक्रिया जिसके फलस्वरूप निषेचन होता है । पक्षी और कीट अक्सर पराग इकट्ठा करते समय फूल से फूल पराग स्थानांतरण करते है इसलिए उन्हें परागणक भी कहा जाता है।

पेड़ की गाँठ (Gnarl): पेड़ के तने का एक मोटा मुड़ा हुआ हिस्सा |

लार्वा (Larva): कीड़े के जीवन चक्र में दूसरा, "कृमि जैसा" चरण जो पूर्ण रूप से रुपांतरण (जो बेहद छोटी इल्ली जैसा दिखता है ) से गुजरता है।

वक्ष (Thorax): सामान्य तौर पर मनुष्यों में गर्दन और कमर के बीच का हिस्सा और एक कीट के शरीर का मध्य भाग जहां पैर और पंख जुड़े होते हैं।

शोषण-नलिका (Proboscis): ज्यादातर कीड़ो एवं कुछ पशुओ में पाया जाने वाला मुँह का लम्बा हिस्सा जिससे उन्हें भोजन प्राप्त करने में मदद मिलती है |

मधुमक्खियों की दुनिया

आपने गौर किया होगा की गर्मी की दोपहर में जब आप एक पार्क से गुजरते है तो आप एक भिनभिनाहट की आवाज़ सुनते है | यह आवाज़ पार्क के बीच में खड़े पुराने खोखले पेड़ के पास काफी तेज़ हो जाती है | आप इस पेड़ के पास से सैकड़ो बार गुज़रे है लेकिन आज आप पेड़ की गाँठ पर मधुमखियो का झुण्ड देखते है | सैकड़ो मधुमक्खियाँ छोटे हेलीकॉप्टरों की तरह पेड़ से आगे-पीछे भिनभिना रही हैं।

आप इस पुराने पेड़ से बचकर चलते है लेकिन आप के अंदर एक जिज्ञासा तो है कि इस खोखले तने के अंदर मधुमखियो के छत्ते की सैर करना कैसा होगा |

Honey bee collecting pollen from an artichoke flower.

हाथीचक के फूल से पराग इकट्ठा करती हुई एक मधुमक्खी | इस मधुमक्खी का चेहरा पराग के कणों द्वारा बिंदीदार दिखाई दे रहा है और पीछे के पैरो में पराग पकडे हुए है | फोटो: चार्ल्स कज़िलेक।

यदि आप पराग और फूलों का रस (मकरंद ) इकट्ठा करने वाली श्रमिक मधुमक्खियों में से एक होते तो आप छत्ते के अंदर - बाहर की आवागमन कर रहे होते। छत्ते के अंदर मोम की लटकती हुई परते होती है जिसमे काफी सारी षट्भुज इकाइयाँ होती है | कुछ व्यस्त मधुमक्खियां इन इकाइयों में शहद भरने का काम करती है | कुछ दूसरी मधुमक्खियां नयी इकाइयां बनाने का काम करती है | कुछ अन्य श्रमिक मधुमक्खियां लार्वा की देखभाली करती है | इसी बीच आकर एक काफी बड़ी मधुमक्खी एक इकाई से दूसरी इकाई जा-जाकर अंडे दे रही है | यह रानी मधुमक्खी है | श्रमिक मधुमक्खी होने के नाते आप एक खाली इकाई में जाकर साथ लाये हुए मकरंद को जमा कर देते है जो की फूलो का काफी मीठा रस होता है | यह सब मधुमक्खियों के जीवन का एक हिस्सा है | जीव-विज्ञानी और अन्य वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे है कि इस कीट के बारे में नयी जानकारियाँ हासिल हो सके |

मधुमक्खियों के बारे में मूलभूत जानकारियाँ

Honey bee icon

ये परिश्रमी छोटे जीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वैज्ञानिक मानते है की हमारे भोजन का हर तीसरा हिस्सा मधुमक्खियों के प्रयासों का ही नतीजा है | मधुमक्खी इतने सारे खाद्य पौधों को परागित करते हैं जो हमारे भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते हैं, जिनमें कई फल, सब्जियां और नट्स शामिल हैं। मधुमक्खियां द्वारा जीवनपर्यन्त पराग इकट्ठा करने के कारण छत्ते में मौजूद शिशुओ को आहार में प्रोटीन उपलब्ध हो पाता है। अपने पैरो से पराग इकट्ठा करते समय कुछ पराग फूलो के नर घटक से मादा घटक तक पहुंच जाते है | इस प्रक्रिया से मादा फूलों में निषेचन हो जाता है और पौधे अगली पीढ़ी के लिए बीज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देते है।

यद्यपि अधिकांश मधुमक्खियां और कई कीड़े और पक्षी परागकण हैं परन्तु मधुमक्खियां किसानों के पसंदीदा परागकण है क्योंकि उनके छत्ते को विभिन्न स्थानों पर आसानी से ले जाया जा सकता है। परागण प्रक्रिया में मधुमक्खियां बेहद कुशल होती हैं। आपने पढ़ा या सुना होगा कि मधुमक्खियों की जनसँख्या दिन- प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और अगर यह सच है, तो हमारी खाद्य आपूर्ति संकट में है।

Fork icons showing that 1 in 3 bites we take of food is linked to bees.

मधुमक्खीवार्ता

Lines showing the patttern of a honey bee waggle dance.

घुमावदार रेखाएं एवं दिशासूचक वास्तव में एक तरह से मधुमक्खियों का नृत्य के माध्यम से संवाद है।

मधुमक्खियों का एकदूसरेकेसाथसंवाद करने का एक अद्भुत तरीका है। यह उस तरह नहीं है जैसे आप अपने भाई-बहन या अपने पालतू जानवर से बात करते है । मधुमक्खियाँ क्या करती हैं? वे नृत्य करती हैं।श्रमिक मक्खिया छत्ते में मकरंद या पराग के साथ लौटते हुए अन्य श्रमिक मधुमक्खियों को नृत्य के माध्यम से उस फूल का पता बताते है जहा उन्हें पराग या मकरंद प्राप्त हुआ। जीवविज्ञानी इस नृत्य को वैगल डांस कहते हैं। आप इसे स्वयं भी आज़मा सकते हैं, हालाँकि आपके घरवाले आपको अजीब समझेंगे | मधुमक्खी के इस नृत्य के बारे में बेहतर से जानने के लिए आप वैगलडांसका खेल भी यहाँ खेल सकते है |

क्या सभी मधुमक्खियाँ एक जैसी होती हैं?

क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियों की एक नहीं परन्तु कई प्रजातियां होती हैं। वैज्ञानिकों ने हजारों विभिन्न प्रकार की मधुमक्खियों को खोजकर सूचीबद्ध किया है। उदहारण के तौर पर अफ्रीकी मधुमक्खी अपनी सम्बंधित यूरोपीय प्रजाति की तुलना में अधिक आक्रामक होती है। कुछ मधुमक्खियाँ आम मधुमक्खी की तरह सामाजिक होती हैं जबकि अन्य मधुमक्खियाँ, जैसे कि खुदाई करने वाली मधुमक्खियाँ (डिगर बी) और रंगबिरंगी मधुमक्खियाँ (आर्किड बी) एकांत में रहना पसंद करती है |

मधुमक्खी की शारीरिक रचना का अन्वेषण करें और मधुमक्खी के विशेषज्ञ बनें। एंटीना और शोषण नलिका में अंतर पहचाने | नर और मादा मधु मक्खियों की पहचान करने में कुशलता प्राप्त करें। फिर एक वास्तविक जानकार बनें जो मधुमक्खी, ततैया, भौंरा और अन्य एक से दिखने वाले कीटो के बीच अंतर बता सकें।

Image of three types of bees that are not honey bees - carpenter, orchid, and sweat bee.

मधुमक्खियों की 20,000 से अधिक प्रजातियां हैं। इस चित्र में कोई भी शहद बनाने वाली आम मधुमक्खी नहीं हैं। बाईं ओर एक प्रकार का भौरा है जिसे कारपेंटर बी कहते है, बीच में एक आर्किड बी है और दाईं ओर एक छोटे आकर की मक्खी है जिसे स्वेट बी कहते है


आस्क ए बायोलॉजिस्ट (Ask-A-Biologist ) के इस खंड को राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन (NSF) के ग्रांट अवार्ड संख्या 1556337 द्वारा भाग में वित्त पोषित किया गया है।

विकिमीडिया कॉमन्स से लिया गया अतिरिक्त चित्र। बॉब पीटरसन द्वारा मधुमक्खी का मकरंद प्राप्त करते हुए करीबी से ली गयी फोटो|

पर और अधिक पढ़ें: मधुमक्खी कड़ी

उद्धरण देखें

आपको शैली के स्वरूपों को पूरा करने के लिए लेखक के नाम को संपादित करने की आवश्यकता हो सकती है, जो आमतौर पर "अंतिम नाम, पहला नाम" होता है।

ग्रंथ सूची का विवरण:

  • लेख: मधुमक्खी कड़ी
  • लेखक: Christopher M. Jernigan
  • अनुवादक: Prashant Waiker
  • प्रकाशक: Arizona State University School of Life Sciences Ask A Biologist
  • साइट का नाम: ASU - Ask A Biologist
  • प्रकाशित तिथि: March 2, 2021
  • प्रवेश की तारीख: March 24, 2024
  • संपर्क: https://askabiologist.asu.edu/hindi/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82

APA Style

Christopher M. Jernigan. (2021, March 02). मधुमक्खी कड़ी, (Prashant Waiker , Trans.). ASU - Ask A Biologist. Retrieved March 24, 2024 from https://askabiologist.asu.edu/hindi/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82

American Psychological Association. For more info, see http://owl.english.purdue.edu/owl/resource/560/10/

Chicago Manual of Style

Christopher M. Jernigan. "मधुमक्खी कड़ी", Translated by Prashant Waiker . ASU - Ask A Biologist. 02 March, 2021. https://askabiologist.asu.edu/hindi/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82

MLA 2017 Style

Christopher M. Jernigan. "मधुमक्खी कड़ी", Trans. Prashant Waiker . ASU - Ask A Biologist. 02 Mar 2021. ASU - Ask A Biologist, Web. 24 Mar 2024. https://askabiologist.asu.edu/hindi/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82

Modern Language Association, 7th Ed. For more info, see http://owl.english.purdue.edu/owl/resource/747/08/
एक मधुमक्खी फूल से मकरंद  लेते हुए|

एक मधुमक्खी फूल से मकरंद लेते हुए|

एक खेल के द्वारा जानिए की कैसे एक मधुमक्खी अन्य साथियों को फूल के पते के बारे में जानकारी देती है | द वे ऑफ़ वैगल डांस (सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध )

English version:

Be Part of
Ask A Biologist

By volunteering, or simply sending us feedback on the site. Scientists, teachers, writers, illustrators, and translators are all important to the program. If you are interested in helping with the website we have a Volunteers page to get the process started.

Donate icon  Contribute

Share this page:

 

Share to Google Classroom